इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC)
वनडे रैंकिंग में लगातार सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 रहे बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में विराट कोहली 'किंग' नहीं हैं। लिस्ट में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के दो-दो खिलाड़ी हैं।
विव रिचर्ड्स
ICC वनडे रैंकिंग में लगातार सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 बल्लेबाज रहने का रिकॉर्ड विव रिचर्ड्स के नाम है। वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रिचर्ड्स लगातार 1748 दिन टॉप पर रहे। उन्होंने यह कारनामा जनवरी 1984 से अक्टूबर 1988 के बीच किया।
माइकल बेवन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल बेवन आईसीसी वनडे रैंकिंग में लगातार 1259 दिनों तक शीर्ष पर काबिज रहे। उन्होंने ऐसा जनवरी 1999 से जुलाई 2002 के दौरान किया
विराट कोहली
लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। वह अक्टूबर 2017 से अप्रैल 2021 तक आईसीसी वनडे रैंकिंग में लगातार 1258 दिनों तक नंबर-1 रहे। कोहली फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं।
डीन जोन्स
डीन जोन्स लगातार 1146 दिन रैंकिंग में शीर्ष पर रहे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जोन्स ने यह कमाल जनवरी 1990 से फरवरी 1993 के दौरान किया।
ब्रायन लारा
फेहरिस्त में पांचवे पायदान पर ब्रायन लारा हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज लारा लगातार 1040 दिनों तक टॉप पर रहे। उन्होंने मार्च 1996 से जनवरी 1999 तक रैंकिंग में अपने पास बादशाहत रखी।

