शेयर बाजार में पलटी बाजी, आज 301 अंक उछला सेंसेक्स, निवेशकों ने ली राहत की सांस

संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स

आज सोमवार को 0.36 प्रतिशत या फिर 301.93 अंक की तेजी के साथ 83,878.17 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.42 प्रतिशत या फिर 106.95 अंक की तेजी के साथ 25790.25 अंक पर बंद हुआ है।


Stock Market Today: 

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की अच्छी शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 0.36 प्रतिशत या फिर 301.93 अंक की तेजी के साथ 83,878.17 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.42 प्रतिशत या फिर 106.95 अंक की तेजी के साथ 25790.25 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई है। टाटा स्टील, एशियन पेंट्स के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ बंद हुआ है।

Gift nifty Banking sector

Nifty 50 , Bank Nifty Bankex


2:05 PM Share Market Live Updates 

शेयर मार्केट रिकवरी मोड में है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 104 अंकों की तेजी के साथ 83681 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 41 अंक ऊपर 25724 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, स्टेट बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक, टाईटीसी जैसे स्टॉक्स हैं

1:05 PM Share Market Live Updates 12 Jan

: शेयर मार्केट रिकवरी मोड में है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36 अंकों की तेजी के साथ 83612 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 22 अंक ऊपर 25706 पर है।

Bull And Bear Sensex


11:27 AM Share Market Live Updates 12 Jan:

शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन भी बड़ी गिरावट है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 595 अंकों के नुकसान के साथ 82980 के लेवल पर आ गया है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 173 अंक नीचे 25509 पर है।

11:15 AM Share Market Live Updates 12 Jan: 

शेयर मार्केट लगातार छठे दिन भी बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 535 अंकों के नुकसान के साथ 83040 के लेवल पर आ गया है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 156 अंक नीचे 25526 पर है। एनएसई पर 3049 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 2424 लाल और केवल 552 हरे हैं। इनमें से 397 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर हैं।

इन्हें भी पढ़ें