बॉक्स ऑफिस पर 38वें दिन गरजी 'धुरंधर', रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, 800 करोड़ क्लब में हुई ग्रैंड एंट्री

Dhurandhar Box Office Collection Day: 

रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 38वें दिन एक नया इतिहास रच दिया है. संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने भारत में ₹800 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसने सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज होकर यह मुकाम हासिल किया है. छठे रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया, जो यह साबित करता है कि दर्शकों के बीच 'धुरंधर' का क्रेज अब भी बरकरार है.

Dhurandhar movies released , dhurandhar movie collection

बॉलीवुड रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस

 पर धमाल मचा रही है. फिल्म की रिलीज को 38 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है. हालांकि, पांचवें सोमवार से इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद यह हालिया रिलीज हुई हिंदी फिल्मों जैसे ‘तू मेरी मैं तेरा’ और ‘इक्कीस’ से कहीं बेहतर परफॉर्म कर रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने 38वें दिन भी अपनी कमाई में बढ़त दर्ज की है और साथ ही 800 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री भी मार दी है

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों को जबरदस्त तरीके से प्रभावित किया है और बॉक्स ऑफिस के आंकड़े इस बात का सबूत हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर फिल्म ने छठे रविवार को 6.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही देश में फिल्म की कुल कमाई 805.65 करोड़ हो गई है. वहीं, फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 966.65 करोड़ तक जा पहुंचा है.


इन्हें भी पढ़ें