रोहित-कोहली के लिए पनौती बना राजकोट का मैदान, 17 साल से एक अधूरा ख्वाब, अब आर या पार?

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड 

के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा. सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना रखी है. सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर हैं. पिछले मैच में रोहित ने 26 रन की पारी खेली जबकि विराट कोहली बदकिस्मती का शिकार हुए और 93 रन पर विकेट गंवाया. अब अगला मैच राजकोट में है जो विराट-रोहित के लिए पनौती साबित हुआ है.


IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड

के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा. सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना रखी है. सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर हैं. पिछले मैच में रोहित ने 26 रन की पारी खेली जबकि विराट कोहली बदकिस्मती का शिकार हुए और 93 रन पर विकेट गंवाया. अब अगला मैच राजकोट में है जो विराट-रोहित के लिए पनौती साबित हुआ है. रोहित और विराट ने राजकोट में कुछ मुकाबले खेले हैं, लेकिन इस मैदान पर दोनों के बल्ले से शतक नहीं निकला है.  


पहले बात करते हैं विराट कोहली की जिन्होंने अपना पहला वनडे मुकाबला राजकोट में साल 15 दिसंबर 2009 में खेला था. विराट ने कुल 5 वनडे मैच राजकोट में खेले जिसमें उन्होंने 27, 15, 77, 78 और 56 रन की पारियां खेली हैं. इसमें से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मुकाबले जबकि 3 मैच साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं. अब देखना होगा न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में ये सालों पुराना शतकों का सूखा खत्म होता है या नहीं. 

Virat Kohli, news



रोहित के बल्ले से भी नहीं निकला है शतक 

रोहित शर्मा के आंकड़े देखें तो उन्होंने भी इस मैदान पर एक भी सेंचुरी नहीं जमाई है. पहली बार राजकोट में रोहित 14 नवंबर 2008 में उतरे थे और उन्होंने 11 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 65 रन ठोके. साल 2020 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 रन की पारी खेली थी. इसके बाद 2023 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 81 रन की पारी खेली थी, लेकिन शतक ठोकने में कामयाब नहीं हुए थे. ऐसे में कोहली की तरह ये मैदान रोहित के लिए भी लकी नहीं रहा है. 

इन्हें भी पढ़ें