Phones launching this week: Tecno Spark Go 3, iQOO Z11 Turbo and Vivo Y500i

जनवरी के शुरुआती दिनों में ही स्मार्टफोन बाजार की गर्माहट बढ़ गई है। इस सप्ताह आधा दर्जन से ज्यादा नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं जो बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा के साथ लाए गए हैं। Redmi, realme और OPPO जैसे ब्रांड्स ने अपने नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। वहीं अब अगले हफ्ते यानी 12 जनवरी से 18 जनवरी के बीच बाजार कुछ ठंडा रहेगी। अभी तक सामने आई लॉन्च डेट के हिसाब से इस सप्ताह इंडिया में एक और चाइना में दो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इन अपकमिंग मोबाइल फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO Z11 Turbo

iQOO Z11 Turbo


iQOO Z11 Turbo

लॉन्च डेट – 15 जनवरी (चीन)

आइकू ज़ेड11 टर्बो 15 जनवरी को चीन में लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा बताया जा चुका है कि यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं चाइना में इस स्मार्टफोन 16GB तक की RAM और 1TB तक की स्टोरेज पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 7600mAh battery के साथ 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है

iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन को 6.59-इंच 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP Samsung HP5 कैमरा दिया जा सकता है जिसके 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर भी मिलेगी। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह यह मोबाइल फोन IP68 + IP69 सर्टिफाइड होगा।

Tecno Spark Go 3

लॉन्च डेट – 16 जनवरी

टेक्नो स्पार्क गो 3 इस सप्ताह 16 जनवरी को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 8 हजार रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। कंपनी इसे 4G कनेक्टिविटी के साथ लाएगी। इस फोन का रियर कैमरा डिजाइन काफी हद तक iPhone 17 जैसा दिखाया गया है। चर्चा है कि यह टेक्नो का सस्ता स्मार्टफोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज दी जा सकती है।

Vivo Y500i

लॉन्च डेट – 16 जनवरी (चीन)

वीवो वाई500आई भी 16 जनवरी को चाइना में पेश किया जाएगा। बीते दिनों सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर लाया जाएगा और इसमें 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक की स्टोरेज दी जाएगी। इसे 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग वीवो फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo Y500i स्मार्टफोन को तगड़ी 7200mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो इसकी सबसे बड़ी यूएसपी मानी जा रही है। वीवो वाई500आई लो बजट स्मार्टफोन बताया जा रहा है और इंडियन करंसी के अनुसार यह 15000 से कम का 5जी फोन हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें 

Phones launching this week: Tecno Spark Go 3, iQOO Z11 Turbo and Vivo Y500i




Motorola's best-performing smartphone launched, featuring Snapdragon 988 chipset, 300MP camera, and a large 7500mAh battery.




Honda Amaze 2026: New Honda Amaze launched with a mileage of 30 kmpl, for just Rs 6 lakh




Yamaha Electric Cycle – Yamaha with a range of 230km, price ₹3,499, top speed 55km/h



नई होंडा एसपी 125 लॉन्च हो गई है, जिसमें दमदार 124 सीसी इंजन लगा है और यह 80 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इसकी कीमत मात्र ₹85,000 है।