Avana Electrosystems का आईपीओ 12 जनवरी को खुला था। 12 से 14 जनवरी के बीच आईपीओ में 82,700 अप्लिकेशंस फाइल किए गए। कंपनी इस आईपीओ में 42.8 लाख शेयर बेचने जा रही है, जबकि निवेशकों ने 52.49 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई है। इस इश्यू को सभी कैटेगरी के इनवेस्टर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला
अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ को इनवेस्टर्स का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह इश्यू अंतिम दिन तक 122 गुना सब्सक्राइब हुआ। 14 जनवरी इस आईपीओ में बोली लगाने की आखिरी तारीख थी। यह कंपनी पावर सेक्टर के लिए कंट्रोल और रिले पैनल्स बनाती है।
The IPO was open between January 12 and 14
Avana Electrosystems का आईपीओ 12 जनवरी को खुला था। 12 से 14 जनवरी के बीच आईपीओ में 82,700 अप्लिकेशंस फाइल किए गए। कंपनी इस आईपीओ में 42.8 लाख शेयर बेचने जा रही है, जबकि निवेशकों ने 52.49 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई है। इस इश्यू को सभी कैटेगरी के इनवेस्टर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, सबसे ज्यादा दिलचस्पी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने दिखाई। इस कैटेगरी में यह इश्यू 219.36 गुना सब्सक्राइब हुआ।
The retail investors' category was subscribed 137 times.
रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में यह इश्यू 137 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में यह 54.9 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस आईपीओ के निवेशकों को 15 जनवरी को शेयरों का आवंटन हो जाने की उम्मीद है। एनएसई इमर्ज में यह शेयर 19 जनवरी से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होगा।
The premium on shares in the gray market exceeds 20 percent
मार्केट ऑब्जर्वर्स का कहना है कि ग्रे मार्केट में शेयर का प्रीमियम 20 फीसदी से ज्यादा हो गया । यह पिछले दो दिनों में 13-16 फीसदी के बीच था। अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स बेंगलुरु की कंपनी है। यह आईपीओ के जरिए 35.22 करोड़ रुपये जुटा रही है। कंपनी ने प्रति शेयर 56-59 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। इस आईपीओ में कंपनी 51.76 लाख नए शेयर जारी करेगी, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत प्रमोटर्स 7.94 लाख शेयर बेचेंगे।
The company manufactures customized control and relay panels
कंपनी 11केवी से 220केवी तक के कस्टमाइज्ड कंट्रोल और रिले पैनल्स बनाती है। इसका इस्तेमाल पावर सिस्टम मॉनिटरिंग, कंट्रोल एंड प्रोटेक्शन अप्लिकेशंस ट्रांसमिशन लाइंस, पावर ट्रांसफॉरमर्स, एमवी और एलवी पैनल्स, प्रोटेक्शन रिलेज और के लिए होता है। कंपनी आईपीओ से आए पैसे में से 11.55 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इंटिग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए करेग
इन्हें भी पढ़ें
Indian stock market holiday: Why BSE and NSE are closed today, January 15
Airtel vs Jio: Prepaid Plans Comparison After Latest Price
