Tecno Spark 50 5G spotted on certification, confirms 6500mAh battery and 8GB RAM

Tecno अपनी Spark सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रहा है। दरअसल इसके तहत आने वाला Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन लॉन्च से पहले TUV सर्टिफिकेशन और Carlcare वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसकी बैटरी कैपेसिटी और भारतीय बाजार के लिए मेमोरी वेरिएंट्स की अहम जानकारी सामने आई है। बता दें कि सर्टिफिकेशन में नजर आना से उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

Tecno spark 50 5g price in india 6 128



सर्टिफिकेशन के अनुसार, Tecno Spark 50 5G का मॉडल नंबर KN8 है। इसे 29 जनवरी 2026 को सर्टिफाई किया गया है। लिस्टिंग में 5990mAh और 6340mAh जैसी दो बैटरी कैपेसिटी सामने आई हैं। जिससे साफ होता है कि फोन अलग-अलग रीजन में अलग बैटरी के साथ आ सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इन्हें मार्केटिंग के तौर पर 6000mAh और 6500mAh बैटरी के रूप में पेश कर सकती है। सर्टिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि ये बैटरी साइज नियमों के अनुसार बाजारों के लिए अलग-अलग हो सकती हैं।

अगर Carlcare वेबसाइट की बात करें तो यहां भी मॉडल नंबर KN8 दिखा है। साथ ही फोन का नाम Tecno Spark 50 5G भी नजर आया है। इस लिस्टिंग से यह भी पुष्टि हुई है कि भारतीय बाजार में यह फोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB मेमोरी में लॉन्च किया जा सकता है। यानी Tecno इस फोन को बजट और मिड-रेंज यूजर्स के लिए ला सकता है

Tecno Spark 50 5G उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन पसंद करते हैं। यह फोन खास तौर पर स्टूडेंट्स, फर्स्ट-टाइम 5G यूजर्स, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग करने वालों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। इसका का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14 SE, Realme Narzo 80x 5G और Infinix Hot 60 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर और जानकारी सामने आने के बाद ही समझ आ पाएगी।

अगर Tecno Spark 50 5G को कम कीमत में लॉन्च किया जाता है, तो यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ और 5G सपोर्ट चाहते हैं। हालांकि, इसके प्रोसेसर, चार्जिंग स्पीड और डिस्प्ले की जानकारी आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे।


इन्हें भी पढ़ें  


Phones launching this week: Tecno Spark Go 3, iQOO Z11 Turbo and Vivo Y500i




Motorola's best-performing smartphone launched, featuring Snapdragon 988 chipset, 300MP camera, and a large 7500mAh battery




Honda Amaze 2026: New Honda Amaze launched with a mileage of 30 kmpl, for just Rs 6 lakh.




Yamaha Electric Cycle – Yamaha with a range of 230km, price ₹3,499, top speed 55km/h




.नई होंडा एसपी 125 लॉन्च हो गई है, जिसमें दमदार 124 सीसी इंजन लगा है और यह 80 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इसकी कीमत मात्र ₹85,000 है।