6150mAh बैटरी और Dimensity चिपसेट के साथ Infinix Note 60 हो सकता है लॉन्च, गूगल प्ले कंसोल पर हुआ स्पॉट

CES 2026 के मंच पर Infinix 

ने कंफर्म किया था कि Infinix Note 60 सीरीज जल्द ही लॉन्च की जाएगी। खास बात यह बताई गई थी कि फोंस सैटेलाइट कॉलिंग और मैसेजिंग जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आएंगे। हालांकि ब्रांड ने और फीचर्स की जानकारी नहीं दी थी। इसी बीच बेस मॉडल Infinix Note 60 गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट हुआ है। जिसमें प्रमुख खूबियां सामने आई गई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार

 Infinix Note 60 का मॉडल नंबर X6879 है। इसमें MediaTek MT6878 कोडनेम वाला प्रोसेसर मिल सकता है। जिसमें चार कोर 2.50GHz और बाकी चार कोर 2.0GHz की स्पीड पर रन करते हुए नजर आए हैं।

Mobile phone under 10000


Infinix Note 60 में मिलने वाले चिपसेट का नाम 

लिस्टिंग में नहीं बताया गया है, लेकिन इसके कोर आर्किटेक्चर को देखते हुए यह MediaTek Dimensity 7300 होने की उम्मीद है। वहीं, यह भी माना जा रहा है कि फोन में Dimensity 7360 चिपसेट भी दिया जा सकता है, क्योंकि इसका आर्किटेक्चर Dimensity 7300 जैसा ही है। इसे 2025 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया गया था।

डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी 

Infinix Note 60 स्मार्टफोन 1208 × 2644 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ पेश हो सकता है। जिसकी पिक्सल डेंसिटी 520ppi बताई गई है। जिससे शार्प और क्रिस्प विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है।

Mobile phone


डिजाइन की झलक भी इस लिस्टिंग के जरिए 

सामने आई है। Infinix Note 60 फोन के फ्रंट में पंच-होल कैमरा कटआउट देखने को मिला है। राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। जबकि लेफ्ट साइड में अलग बटन नजर आता है, जिसे संभावित तौर पर एक्शन बटन के तौर पर उपयोग किया जा सकता है।


सॉफ्टवेयर की बात करें तो लिस्टिंग में बताया गया है

 कि Infinix Note 60 एंड्राइड 16 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आ सकता है। इसके साथ फोन में 8GB रैम मिलने की जानकारी दी गई है

सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था।

FCC लिस्टिंग के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6,150mAh की टिपिकल बैटरी दी जा सकती है। जिसकी रेटेड कैपेसिटी 5,990mAh सामने आई है। यह Li-ion पॉलिमर बैटरी होगी जिसका मॉडल नंबर BL-60AX बताया गया है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। FCC सर्टिफिकेशन में यह भी सामने आया है कि इंफिनिक्स नोट 60 फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट में आ सकता है।


अब तक सामने आए सर्टिफिकेशन से यह समझ आ रहा है कि Infinix Note 60 पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। जिसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन, दमदार बैटरी और अपग्रेड डिजाइन दिया जा सकता है। हम और जानकारी आते ही आपको अपडेट देंगे। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी लॉन्च डेट और बाकी फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर कर सकती है। हमारे साथ बने रहें


इन्हें भी पढ़ें